जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मेडिकल छात्रा के साथ दुराचार : आरोपी घुमाने के बहाने होटल में ले जाकर किया बलात्कार ; अब शादी से कर दिया इंकार

भोपाल|  भोपाल में मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार का  मामला सामने आया है ।  आरोपी, पीड़िता के साथ ही पढता था और बाहर घूमने ले जाने के बहाने होटल में ले गया जहां उसके साथ संबंध बनाएं और अब शादी से इनकार कर दिया । पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार संबंध बनाए।  पीड़िता महिला थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती एक निजी कॉलेज से बीएचएमएस की पढ़ाई कर रही है। प्रफुल्ल मीना नाम का युवक उसके स्कूल का दोस्त है। मूलतः वह नर्मदापुरम का रहने वाला है तथा भोपाल में पटेल नगर इलाके में किराए से रहता था। भोपाल में वह आईटीआई का कोर्स करने के लिए आया था। यहां पर दोनों की दोस्ती बनी रही। पिछले दिनों युवक छात्रा को घुमाने के बहाने एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button