भोपालमध्य प्रदेश

मास्टर प्लान की मांग को लेकर 10 नंबर मार्केट में धरने पर बैठे आरिफ मसूद पुराने प्लान से प्रभावित हो रहा भोपाल का विकास, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

मास्टर प्लान की मांग को लेकर 10 नंबर मार्केट में धरने पर बैठे आरिफ मसूद

पुराने प्लान से प्रभावित हो रहा भोपाल का विकास, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भोपाल, यश भारत। भोपाल का नया मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बुधवार को 10 नंबर मार्केट में धरने पर बैठ गए। उन्होंने राज्य सरकार पर राजधानी के सुनियोजित विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द नए मास्टर प्लान को मंजूरी देने की मांग की। धरने के दौरान आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल लंबे समय से पुराने मास्टर प्लान के आधार पर संचालित हो रहा है। बदलती आबादी बढ़ते यातायात और शहर के विस्तार के बावजूद भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नई योजना लागू नहीं की गई है। इसका असर शहर के विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान में लगातार हो रही देरी से आम लोगों के साथ व्यापारी और शहर के विकास से जुड़े वर्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को इस दिशा में तत्काल निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नया मास्टर प्लान लागू करने को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button