भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
जबलपुर ,यश भारत।

जबलपुर ,यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश संयोजक संदीप रजक ने बुधवार को नियुक्ति सूची जारी करते हुए बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार बृजकिशोर शर्मा, आशीष चंदेल, सुदामा विश्वकर्मा, समीर दीक्षित, अरविंद कुमार बाथव, पर्वतराव धोटे, राजाराम शिवहरे, अजय सिंह कुशवाह और ललित चावला को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। वहीं विजय राजपूत को प्रदेश कार्यालय मंत्री, अनुराग रावत को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री, चंदर सिंह मालवीय को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, मोनिका तिवारी को सह प्रभारी तथा रवि मालवीय को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश संयोजक संदीप रजक ने बताया कि शेष पदाधिकारियों की सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।







