मध्य प्रदेशराज्य
मानव तस्करी , बाल अपराध रोकने , नाबालिगों को होटलों में नहीं रोकने, मेहमानों का रिकार्ड रखने पुलिस ने होटलों व लाजो में की सर्चिंग

सिवनी यश भारत:-सिवनी शहर में कुछ असामाजिक तत्वों के सक्रीय होने और कुछ अवैध गतिवियाँ संचालित होंने की आशंका को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने शहर और आसपास के होटलों और लॉजों की औचक जांच की। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि ने बताया कि शहर के कनिष्क होटल, गैलेक्सी होटल एवं सिध्दार्थ होटल की औचक चैकिंग कर होटल संचालकों को समझाइश दी गई। एसडीओपी पूजा पाण्डेय ने सभी होटल संचालकों को अपने होटलों में नशे का व्यापार, गैम्बलिंग, जुआ, वेश्यावृत्ति, या हथियारों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी प्रकार से संचालित नहीं करने, होटल में आने वाले मेहमानों से पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र की एक कॉपी अनिवार्य रुप से लेने, मानव तस्करी एवं बाल अपराध रोकने के लिए नाबालिगों को अपने होटलों में नहीं रोकने, होटलों में ठहरने वाले मेहमानों का रिकार्ड रखते हुए रजिस्टर का संधारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि फरार अपराधी या वांछित व्यक्ति पुलिस से बचने के लिए होटलों में आकर छिपते है इसलिए सभी होटल संचालक अपने होटलों में ठहरने वालों की जानकारी प्रतिदिन थाना में दें। उच्च गुणवत्ता के सीसीटीव्ही कैमरे लगाने व सीसीटीव्ही फुटेज सुरक्षित रखने को भी कहा।
इस दौरान कोतवाली टीआई किशोर वामनकर, एसआई दयाराम शरणागत, जयशंकर उइके, प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी, आरक्षक अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अंकित देशमुख, सिध्दार्थ, मिथलेश सूर्यवंशी, सीताराम जावरे, विरेन्द्र डोले, विरेन्द्र चन्देल, इरफान आदि मौजूद रहे।







