मंडला,नैनपुर। प्राचीन लोक आस्था का केंद्र ऐतिहासिक माता दलदली का सात दिवसीय मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। धार्मिक पर्व में देश.प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुँच रहे हैं। वर्षभर दलदल से भरे रहने वाले इस पवित्र स्थान को चमत्कारिक माना जाता है। यहां दलदली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर धर्म प्रेमी दलदल का पानी सेवन करते है। नि:संतान दंपत्ति माता की गोद भरते है। मान्यता है कि माता दलदली के दरबार में मनोकामना लेकर आने वाले भक्तों की इच्छाएँ पूर्ण होती हैं। विशेष रूप से चर्म रोगियों और नि:संतान दंपत्तियों की आस्था यहां गहरी है, जो माता की गोद भरने की कामना लेकर प्रार्थना करते हैं। विगत दिवस को मेले का चौथा दिन रहा जिसमें आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों की भीड़ के कारण प्रशासन को व्यवस्थाएँ बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
लगा वाहनों का लंबा जाम
खेरमाई माता मंदिर के पीछे वाले मार्ग में स्थिति यह रही कि तीन किलोमीटर पहले से वाहनों की कतारें देखकर जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस बल और स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभालकर यातायात को सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पैदल श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक रही कि कई बार रास्तों पर आवाजाही रोककर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। भीड़ के बावजूद किसी तरह की अप्रिय घटना न बने प्रशासनिक अमले की सतर्कता और लगातार निगरानी रही।
Back to top button