कटनी

महिला से अभद्रता, अब तक एफआईआर नही, पत्रकारवार्ता में पुलिस पर लगाया दबाव में काम करने का आरो, विरोध प्रदर्शन के साथ न्यायालय की शरण लेने की तैयारी

कटनी, यशभारत। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारियों द्वारा बीते दिनों स्टेशन रोड पर एक महिला एवं उसके परिवार के लोगों के साथ की गई अभद्रता के मामले में अब मुस्लिम समाज भी सामने आ गया है। गुरूवार को बैंड हाल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर नगर निगम प्रशासन के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी, सीएसपी एवं कोतवाली टीआई से मुलाकात की गई थी। उनके द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया था, इसके बावजूद एक सप्ताह बीतने के बाद भी महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जबकि पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर रातोंरात एफआईआर दर्ज कर ली। अब इस मामले को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा, इसके साथ ही गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में गुलाम जाफर भाई ने बताया कि अधिकारियों के दबाव में कोतवाली पुलिस द्वारा महिला एवं उसके परिवार के लोगों को घर से उठाकर कोतवाली लाया गया और यहां 4 घंटे तक बिठाकर रखा गया, इसके बाद मानसिक तनाव के चलते फरीन बानो की तबीयत खराब हो गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय के होने के कारण पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सरकार के दबाव में काम किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ समाजसेवी मारूफ अहमद हनफी, गुलाम जाफर भाई, कांग्रेस नेता प्रशांत जायसवाल, आफ्ताब अहमद चोखेभाई, अहमद कुरेशी, चिश्ती कुरैशी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button