मंडला lजिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने महाराजपुर स्थित आंगन तिराहा का नाम बदलकर ‘भगवान बिरसा तिराहा’ करने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजपुर आंगन तिराहा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री उइके समेत अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं, नाट्य मंचन, ऑर्केस्ट्रा और जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
Back to top button