कटनी

महापौर जनसुनवाई में 33 आवेदनों पर हुई सुनवाई

समस्याओं के समाधान की दिशा में बढ़े कदम

महापौर जनसुनवाई में 33 आवेदनों पर हुई सुनवाई

समस्याओं के समाधान की दिशा में बढ़े कदमIMG 20260623 WA0074

IMG 20260623 WA0072 IMG 20260623 WA0078 IMG 20260623 WA0077 IMG 20260623 WA0070

एक ही मंच पर मिली सुनवाई, कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कटनी,यशभारत। नगर पालिक निगम कटनी की साप्ताहिक महापौर जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से प्राप्त 33 आवेदनों पर सुनवाई की गई और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
महापौर प्रीति सूरी ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं अन्य प्रकरणों के समाधान के लिए समयसीमा निर्धारित की गई। जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, नाली, साफ-सफाई, अतिक्रमण और राजस्व संबंधी विषय प्रमुख रूप से सामने आए।
महापौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई की विशेषता यह रही कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहे, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इससे शिकायतों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया को भी गति मिली।
नगर निगम की इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, वहीं प्रशासन को भी जमीनी स्तर की समस्याओं के समाधान में मदद मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button