मध्य प्रदेशराज्य

मण्डला से दो नाबालिक बालिकाएं घर से हो गई गायब : लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने महाराष्ट्र से किया दस्तयाब, अपहरणकर्ता फरार

मण्डलाl पुलिस द्वारा बालक बालिकाओं के गुमने की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुये तलास के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। थाना घुघरी तथा थाना कोतवाली के दो अलग अलग मामलों में पुलिस को महाराष्ट्र से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई। पहला मामला मण्डला कोतवाली थाना अन्तर्गत है जिसमें प्रार्थी ने रिपोर्ट लेख कराया कि मेरी भांजी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है जिस पर से थाना कोतवाली में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था पुलिस व्दारा अपहर्ता की तलाश लगातार की जा रही थी। मामले में अपहर्ता की तलाश हेतु एसडीओपी मंडला के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। साथ ही नाबालिक अपहृता की दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक व्दारा ईनाम की उद्घोगषणा की गई। गठित टीम के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर लगातार पता तलाश करते हुये नागपुर महाराष्ट्र से सकुशल ढूंढकर अपहृता को परिजनों को सौपा गया।

 

दूसरा मामला थाना घुघरी अन्तर्गत है जिसमें पुलिस टीम व्दारा अपहर्त नाबालिक 17 वर्षीय बालिका को थाना घुघरी पुलिस ने जानकारी प्राप्त कर नागपुर महाराष्ट्र से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त दोनों मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका – थाना कोतवाली के प्रकरण में उपनिरीक्षक संजीव उइके, सहायक उपनिरीक्षक चित्रराज बागडे, आर दिनेश झारिया, म.आर. कलिया उड़के व थाना घुघरी के प्रकरण में कार्यवाहक निरी0 पूजा बघेल, सउनि शिवप्रसाद वनवाती, आर 439 टीकाराम परस्ते, आर0 सूर्यचंद बघेल, मआर0 348 दयावती की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button