मध्य प्रदेशराज्य

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण  

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शहर के सुभाष नगर वार्ड के तुलसीनगर मल्लपुरा मोहल्ले में भारत रत्न, संविधान निर्माता, महान शिक्षाविद डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ. अम्बेडकर विधान चौक का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह पहली बार है जब हम वार्ड या मोहल्ले में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण कर रहे हैं। इससे पहले चौक चौराहों पर ही प्रतिमा अनावरण किया है। यह एक बहुत अच्छी पहल है, इससे मोहल्ले के बच्चों, युवाओं और नागरिकों को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन उनके व्यक्तित्व और उनकी उपलब्धियां के बारे में पता चलेगा। इसके साथ ही बच्चे और युवा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के पद चिन्हों पर चलकर उनसे प्रेरणा लेकर समाज के साथ-साथ वार्ड शहर और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं वार्डवासी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button