मध्य प्रदेशराज्य

भोपाल से डिंडोरी आ रही बस हाईवे पर धसी : 4‌ घंटे लगा रहा जाम… देखें पूरा वीडियो 

डिंडोरी । डिंडोरी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर करोंदी गांव के पास भोपाल से डिंडोरी आ रही एक यात्री बस का पहिया सड़क के गहरे गड्ढे में धंस गया। इसके कुछ ही देर बाद एक ट्रक का पहिया भी उसी स्थान पर फंस गया। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन इस घटना के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। छोटे वाहन किसी तरह निकल रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

डिंडोरी जिले के करोंदी गांव के पास जबलपुर– अमरकंटक नेशनल हाईवे की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में रविवार सुबह भोपाल से डिंडोरी आ रही यात्री बस का पहिया धंस गया। बस बीच सड़क पर फंसने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

 

कुछ देर बाद उसी स्थान पर एक ट्रक का पहिया भी धंस गया, जिससे दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। छोटे वाहन वैकल्पिक जगह से धीरे-धीरे निकल रहे हैं, लेकिन भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित है।

 

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल कराने के प्रयास शुरू किए। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोंदी गांव के पास सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज यह स्थिति निर्मित हुई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत कर दी जाती, तो इस तरह की घटना और घंटों तक लगे जाम से बचा जा सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button