भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं, अफवाहें साबित हुईं बेबुनियाद

There is no shortage of petrol in Bhopal, rumours proved baseless.

भोपाल में पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं, अफवाहें साबित हुईं बेबुनियाद

भोपाल यश भारत।  राजधानी भोपाल में पेट्रोल को लेकर फैल रही कमी की खबरें पूरी तरह निराधार साबित हो रही हैं। शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर न तो किसी तरह की कमी देखी जा रही है और न ही असामान्य भीड़ की स्थिति है।

स्थानीय लोगों और ग्राउंड रिपोर्टर के अनुसार, पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तरह ही सुचारु रूप से आपूर्ति जारी है और उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल उपलब्ध हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल की कमी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही थीं जिससे आम नागरिकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि वास्तविक स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। प्रशासन और जानकारों ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अप्रमाणित खबरों पर ध्यान न दें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही अनावश्यक घबराहट में आकर ईंधन का अतिरिक्त भंडारण करने से भी बचने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button