भोपालमध्य प्रदेशराज्य
भोपाल कुश्ती अकादमी में टैलेंट सर्च, पहलवानों को अवसर, आज जबलपुर में होगा प्रारंभिक चयन, मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग और सुविधाएँ

मण्डला lमप्र राज्य शासन की कुश्ती अकादमी भोपाल में प्रतिभाशाली पहलवानों को शामिल करने के लिए एक टैलेंट सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिला कुश्ती संघ मंडला के सचिव संदीप कुमार कछवाहा ने बताया कि टैलेंट सर्च के तहत 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का प्रथम चरण का चयन आज 9 जून को जबलपुर में किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि चयनित पहलवानों को नि:शुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधाएँ मिलेंगी। उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टूर्नामेंट एक्सपोजर का भी अवसर मिलेगा।
चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुश्ती खिलाडिय़ों, पहलवानों को आधार कार्ड और स्थानीय मूल निवासी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। चयन ट्रायल जबलपुर के युवा भवन में 9 जून को सुबह 9 से आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया शुरू होगी। बतया गया कि इस चयन प्रक्रिया में जबलपुर संभाग के किसी भी अखाड़े या ग्रामीण अंचल के पहलवान भाग ले सकते हैं। मंडला जिले के सभी अखाड़ों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने उत्कृष्ट पहलवानों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अवश्य भेजें। भाग लेने वाले खिलाड़ी नियत तिथि पर समय से पहले विनय प्रजापति या जितेंद्र सिंह राजपूत से संपर्क कर सकते हैं।







