मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : हादसे में दो बच्चे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत ,एक महिला और युवक बुरी तरह घायल

मंडला lमंडला के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गईl

भीषण सड़क हादसा में दोनों टू व्हीलर वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक युवक उसके दो बच्चे और साले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक की पत्नी समेत एक अन्य बाइक सवार घायल हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है राहत और बचाव कार्य जारी हैl

 

जानकारी के अनुसार मृतक सिवनी जिले के रजरवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर एसपी रजत सकलेचा और महाराजपुर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

 

बताया जा रहा है कि शकुन कुशराम का मायका मंडला जिले के सेमिकोल में है। वह अपने पति राजेंद्र कुशराम, बेटा सोहेल (10) और रविंद्र (7) और अपने भाई शिवप्रसाद मरावी के साथ रक्षाबंधन मनाने सेमिकोल जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में घायल शकुन बेहोशी की हालत में है। दूसरी बाइक पर सवार विवेक निवासी अंडिया के चेहरे पर गंभीर चोट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button