जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : डंपर ने बाइक को मारी टक्कर,महिला को कुचला :  मौत ,नातिन घायल

सिवनी यश भारत:-जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाधी के समीप दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां डम्फर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। और बाइक चला रही उसकी नातिन गंभीर घायल हो गई।

 

जानकारी के अनुसार बाइक में एक महिला और उसकी नातिन सवार होकर मनोरी ग्राम जा रहे थे। जब वह बाधी ग्राम के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार से जा रहे डंपर ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में मनोरी निवासी 65 वर्षीय सोनाबाई पति शोभाराम सनोडिया की मृत्यु हो गई। वहीं उसकी नातिन घायल हो गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने 108 वाहन और बंडोल पुलिस को दी।

 

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है।और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। बंडोल थाना प्रभारी श्रीचंद मरावी ने बताया की सूचना मिली थी को बादी ग्राम के पास डम्फर और बाइक में भिड़ंत हो गई है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। और उसकी नातिन घायल हो गई। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा गया है। नातिन नाम व उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button