भोपालमध्य प्रदेश

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री चैतन्य काश्यप ने सुनीं जनसमस्याएं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संबंधित विभागों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Minister Chaitanya Kashyap heard public grievances at the BJP state office. After interacting with party workers, he issued instructions to the concerned departments for immediate resolution.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री चैतन्य काश्यप ने सुनीं जनसमस्याएं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संबंधित विभागों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई एवं संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री काश्यप ने एक एक कर कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सरकार की प्राथमिकता है और कार्यकर्ता समाज तथा शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विकास जनसुविधाओं और प्रशासनिक विषयों से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button