कटनीमध्य प्रदेश
ब्रेकिंग : समदड़िया कालोनी में 10 लाख की सनसनीखेज चोरी
पत्नी के इलाज के लिए जबलपुर गए थे सुनील आहूजा, चोरों ने साफ लर दिया घर

कटनी। माधवनगर समदड़िया कालोनी में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले आयुध निर्माणी के रिटायर्ड कर्मचारी सुनील आहूजा के मकान में ताला तोड़कर चोरों ने करीब ढाई से तीन लाख नगद व 7 से 8 तोले सोने के जेवरात सहित 10 लाख का माल पार कर दिया। सुनील अपनी पत्नी का इलाज कराने जबलपुर गए थे। आज दोपहर लौटे तो ताला टूटा पाया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डॉग स्क्वाड भी सक्रिय हो गया है।