जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जिले की सबसे बड़ी डकैती में 15 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस

ना माल का पता ना मालदार आरोपियों का

जबलपुर यश भारत। 11 अगस्त को सिहोरा के खितौला में के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 15 करोड़ की डकैती को आज पूरे 15 दिन हो गए हैं। लेकिन सही मायने में देखा जाए तो 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ ना तो मालदार आरोपी लगे हैं और ना ही माल बरामद करने में पुलिस को कोई उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में कहां खाक छान रही हैं या सिर्फ हवा हवाई कार्यवाही चल रही है। खितौला के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई 14 करोड़ 875 ग्राम सोने और करीब 5 लख रुपए की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ चार मददगार और मात्र 183000 रपये बरामगी हुई है। 15 दिन का समय बीत गया है और सही मायने में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। भले ही पुलिस ने चार मददगारों को गिरफ्तार कर घटना की तुलना में मामूली बरामदगी करके हडबडी मैं घटना का खुलासा कर दिया हो लेकिन पुलिस की थ्योरी अभी लोगों के गले नहीं उतर रही है और इसके पीछे प्रमुख वजह यह है कि घटना में 15 किलो के करीब जो सोना लूट गया है उसमें से 5 ग्राम सोना तक पुलिस अभी बरामद नहीं कर पाई है अब यह अलग बात है कि पुलिस अब भी यह दावा कर रही है कि उसके पास ठोस सुराग है और वह जल्द ही न केवल आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लेगी और माल भी बरामद कर लिया जाएगा। कभी झारखंड तो कभी बिहार तो कभी नेपाल बॉर्डर का एंगल सामने आता है लेकिन पांच सात टीम लगाने के बाद भी उपलब्धि या सफलता के नाम कुछ भी नहीं। अब तक की पुलिस की कवायद से तो अब यह लगने लगा है कि मालदार आरोपी अब लापतागंज हो गए चुके हैं। जिन तक पहुंच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा प्रतीत होने लगा है। क्योंकि पूर्व में शहर और जिले में हुई कई ऐसी घटनाएं हैं जिनमे ऐसा हो भी चुका है। और आज की तारीख तक कई घटनाएं अनुसुलझी ही रह गई हैं। कही इस घटना के साथ भी कुछ ऐसा ही ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button