कटनी

ब्रिज की एप्रोच कम्प्लीट, रेलवे हिस्से का निर्माण अधर में, आयुध निर्माणी रेलवे फाटक में हर रोज जाम से लोग परेशान, 51.50 करोड़ से निर्माण के बाद भी नहीं मिली सुविधा

कटनी, यशभारत। आयुध निर्माणी रेलवे फाटक में निर्माणाधीन रेलवे ओव्हर ब्रिज में रेलवे के हिस्से का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक सेतु निगम ने रेल ओव्हर ब्रिज में एप्रोच का कम्पलीट कर दिया है। इसके बाद अब रेलवे द्वारा रेल लाइन के ऊपर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने का इंतजार है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से हर रोज कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आयुध निर्माणी रेलवे फाटक पर घंटों फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। फाटक से रेलवे और आयुध निर्माणी कर्मचारियों के साथ ही मंगलनगर, छपरवाह, झर्रा टिकुरिया के लोगों का निकलना होता है, लेकिन ब्रिज का कम्पलीट नहीं होने का खामिजाया हजारों लोगों को उठाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक आयुध निर्माणी क्षेत्र को मुख्य शहर से जोडऩे के लिए कुछ साल पहले रेलवे ओव्हर ब्रिज की योजना तैयार की गई थी। करीब 51.50 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर (आरओबी) का काम शुरू हुआ था। सेतू निगम ने काम शुरू किया और अब ब्रिज का एप्रोच निर्माण कार्य पूरा हो गया है लेकिन इसके बाद भी रेलवे के हिस्से का काम पूरा न होने के कारण अभी यह ब्रिज अभी भी अधर में लटका हुआ है। जिसकी वजह से शहर के लोगों को फाटक पर रोज-रोज लगने वाले जाम से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button