जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रेता पति का गला:रोते हुए थाने पहुंची पत्नी, बोली- वो लापता हो गए; मोबाइल ने खोला राज

दमोह में एक महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का गला रेत दिया। दोनों का पिछले चार साल से अफेयर है। हत्या के बाद महिला रोते हुए पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंच गई। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी महिला के पति का जिगरी दोस्त भी था। मामला पथरिया के मिर्जापुर गांव का है। 28 जून की इस घटना का खुलासा 3 जुलाई को हुआ।

पुलिस ने बताया कि 28 जून को मिर्जापुर गांव में रहने वाली सावित्री पटेल (36) थाने पहुंची। उसने पुलिस से कहा, पति बल्लू पटेल (37) रात से घर नहीं आया है। पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान दोपहर में खेत पर बल्लू का शव मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार बयान बदलती रही। इससे पुलिस को शक हुआ। इस आधार पर पुलिस ने उसके कॉल डिटेल निकलवाए। पता चला कि सावित्री किसी हल्ले रैकवार (37) से लगातार बात करती है। घटना वाले दिन भी उनकी बात हुई है। पता चला कि वह बल्लू पटेल का ही जिगरी दोस्त है। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग बयान लिए। सख्ती करने पर हल्ले ने वारदात कबूल कर ली।

दमोह पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दमोह पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पति के दोस्त से चार साल से था अफेयर

सावित्री ने पुलिस को बताया उसे तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का है। बल्लू पेशे से किसान था। वह शराब का आदी था। नशे में धुत होकर वह आए दिन उससे और बच्चों के साथ मारपीट करता था। इससे वह परेशान हो चुकी थी। हल्ले और बल्लू जिगरी दोस्त थे। इस कारण उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान उसका अफेयर हल्ले के साथ हो गया। चार साल से उनके बीच संबंध थे।

बल्लू पटेल (37) का शव खेत पर मिला था।
बल्लू पटेल (37) का शव खेत पर मिला था।

फिर पति को मारने की रची साजिश

सावित्री और हल्ले साथ रहकर घर बसाना चाहते थे। इस बीच बल्लू रोड़ा बन रहा था, जबकि बल्लू को इसकी भनक तक नहीं थी। इसके बाद दोनों ने बल्लू को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। 28 जून को बल्लू का गांव के किसी व्यक्ति से विवाद हो गया था। वह रिश्तेदार की शादी में गया था। पत्नी ने प्रेमी को ये जानकारी दी। इसके बाद हल्ले ने देर रात बल्लू को फोन कर खेत पर बुलाया। यहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद बल्लू सो गया। हल्ले ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। SDOP आरपी रावत ने बताया कि मामले में सावित्री और हल्ले को आरोपी बनाया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button