संजीवनी नगर जैन मंदिर के पीछे शार्ट सर्किट से भड़की आग ,एवेंजर मोटर साइकिल खाक,फायर ब्रिगेड ने किया कंट्रोल

जबलपुर यशभारत।संजीवनी नगर जैन मंदिर के पीछे पूनम शर्मा के मकान में उस समय आग भड़क गई।जब वे ताला लगाकर हाथीताल अपने मायके जा रही थीं।
आग लगने की सूचना पर वे तुरंत बीच रास्ते से वापिस आ गई।उसी समय पड़ोसियों ने इसके साथ ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर दिया।फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।इस दौरान एक एवेंजर मोटर साइकिल और समीप रखा इन्वर्टर खाक हो गया।बताया जाता है कि आग दूसरी बाइक को अपने चपेट में लेती।इसके पूर्व फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी।दुसरी बाइक सिर्फ सामने वाला हिस्सा प्रभावित हुआ।पड़ोसियों के अनुसार मोटर साइकिल की पेट्रोल टंकी में आग लगने से विस्फोट हुआ जिससे आसपास के लोग दहल गए।मौके पर पहुंचे संजीवनी नगर के टी आई श्री नर्रे ने बताया कि संभावना है कि आग समीप लगे बिजली मीटर और वहां रखे इन्वर्टर के बीच शार्ट सर्किट हुआ है।मौके पर फायर ब्रिगेड ब्रिगेड पहुंच जाने से आग नहीं बढ़ पाई।वहीं दो और बाइक रखी थी।







