जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बूंद बूंद पानी के लिए त्राहिमाम : नैझर में पेयजल संकट : ग्रामीण परेशान 

मंडला यश भारत । घुघरी गांव गांव में पानी की समस्या को दूर करने हेतु गांव गांव में पानी पहुंचाने हेतु गांव के अंतिम घर तक नल पहुंचाने के लिए शासन द्वारा जल जीवन मिशन की शुरुआत की गई। नल जल से वंचित नहीं रहेगा अब कोई भी घर परिवार, जल जीवन मिशन पहुंचाएगा नल से जल सबके द्वार उक्त योजना का ध्येय वाक्य था लेकिन वह विफल होते दिख रहा है।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा घुघरी विकासखंड के नेझर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत  2021 को पानी टंकी निर्माण पाइपलाइन विस्तार का कार्य प्रारंभ किया गया था उक्त परियोजना की कुल लागत 64 लाख रुपए है। निर्माण संरचना पूर्ण हो चुकी हैं लेकिन अभी तक पाइपलाइन कार्य पूर्ण नहीं है। जिसके कारण अभी तक जल प्रदाय प्रारंभ न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पाइपलान कार्य पूर्ण नहीं किया गया है पाइपलाइन कार्य शेष है। टंकी बने दो साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीण जनों को बहुत परेशानी हो रही है।

 

 

इनका कहना है-

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पाइपलान कार्य पूर्ण नहीं किया गया है पाइपलाइन कार्य शेष है। टंकी बने दो साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीण जनों को बहुत परेशानी हो रही है।

शशिकला उईके, सरपंच, ग्राम पंचायत नेझर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button