मध्य प्रदेशराज्य
“बिना मान्यता ‘सपनों की दुकान’: 9वीं-10वीं में फर्जी दाखिला, DEO जांच में खुली पोल”

रीवा|शहर के रेलवे मोड़ के समीप संचालित निजी स्कूल में कक्षा 9वीं और 10वीं में बिना मान्यता के ही छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा था। बताया गया है कि स्थानीय लोगों द्वारा मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई। शिकायत के बाद कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को जांच का निर्देश दिया गया था
बताया जा रहा है कि डीईओ ने जांच पूरी कर ली है। प्रतिवेदन कलेक्टर कोसौंपेगे। डीईओ प्रेमलाल मिश्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोप सही है। संबंधित स्कूल को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि जिले में कई ऐसी स्कूलें हैं जो कि बिना मान्यता के छात्रों को प्रवेश दे देती हैं। इसके बाद इन छात्रों को कराकर परीक्षा सहित अन्य कार्य पूरे दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों में नामांकन किए जाते हैं।







