जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बिजनेस मीट में सीएम के सागर आने के पहले कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस : आज दिखाएंगे मुख्यमंत्री को काले झंडे

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ बिजनेस कांक्लेब के लिए लगाए गए टेंटो में बारह करोड़ के खर्च में भ्रष्टाचार,मध्यभारत एग्रो जैसी फैक्ट्री से हो रहे प्रदुषण, भाजपा शासन में हो रहे भ्रष्टाचार, स्मार्ट सिटी का भ्रष्टाचार, प्राइवेट अस्पतालों को बिना सुविधाओं के लाइसेंस देना, तालाब सफाई घोटाला आदि को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय गौर मूर्ति से राधा तिराहा तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया यह विरोध प्रदर्शन एवं मशाल जुलूस मुख्यमंत्री व प्रदेश शासन द्वारा की जा रहीं अनदेखी एवं भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस विशाल मशाल जुलूस का नेतृत्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने किया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेसजनों ने हाथो में जलती हुई मशालो के साथ भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने से गौर मूर्ति, कटरा जामा मस्जिद, गुजराती बाजार होते हुए जुलूस राधा तिराहा पंहुचा। यहाँ जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस राजकुमार पचौरी ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सागर में आयोजित रीजनल बिजनेस कांक्लेब भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रियो के करीबी व्यापारी मित्रो को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। इस आयोजन के लिए करोडो रूपये के डोम लगाकर आसपास की सड़के चमकाई गई हैं जो एक वारिश भी सहन नहीं कर पाई हैं।

पचौरी ने कहा कि पूर्व सरकारों ने भी इस तरह के आयोजन किये थे जिसका कोई लाभ बुंदेलखंड के लोगो को नहीं मिला। यह बिज़नेस मीट भी जनता के साथ धोखा साबित होगा। मध्यभारत एग्रो जैसी फैक्ट्री से हो रहे प्रदुषण से आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। सागर के युवाओ को अन्य उचित रोजगार की आवश्यकता है,जो तभी मिल पाएगा जब छोटे छोटे उद्योग धंधों को स्थापित किये जाएगे। जिससे सागर जिले और बुंदेलखंड की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री को सागर के विकास के नाम पर हुए आर्थिक घोटाला की उच्च स्तरीय जाँच कराना चाहिए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा इस कानक्लेब के द्वारा जनता का ध्यान भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से भटकना चाहती है। मुख्यमंत्री के आगमन पर मुख्य सड़को की लीपापोती कर दी गई है जबकि शहर की अंदरूनी खुदी हुई सड़को से जनता के हाल बेहाल हैँ।

कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस में पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकुल पुरोहित, अमित रामजी दुबे, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, सुरेंद्र चौबे, रमाकांत यादव, राकेश राय, राजू राठौर, पार्षद शिवशंकर यादव, रिंकू केशरवानी, जितेद्र सिंह चावला, राजेश कोरी, जय रैकवार, हीरालाल चौधरी, रवि सोनी, जाहिद ठेकेदार, नरेश सनकत, पार्षद ऋचा सिंह, माधवी चौधरी, शैलेन्द्र तोमर, विजय साहू, पप्पू गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महेश जाटव, जमना प्रसाद सोनी, योगराज कोरी, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, समीर खान चैतन्य पाण्डे, तोता यादव, शरद बोहरे, युबा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी, प्रदीप पाण्डेय हरिश्चन्द्र सोनवार, राजा सेन, ऋषभ जैन,अशोक नागवानी, पप्पू, गोस्वामी, अभिलाष जैन, लीलाधर सूर्यवंशी, रेखा सोनी, गब्बर पठान, सागर साहू, नरेन्द्र मिश्रा, नीलेश अहिरवार, मुरलीधर अहिरवार, ओंकार साहू, सागर साहू, इमरान खान, अभिषेक पाठक, वसीम नेता, सुरेश पिंजवानी, शफीक राइन, शेरू खान, दुलीचंद सकवार, भैयन पटेल, टीकाराम दीवान, आनंद हेला, आदित्य चौधरी, बाबू मछन्दर, आनंद अहिरवार nsui, सौरभखटीक, अजय बम्देले, शैलेश अकेला, पवन जाटव, प्रहलाद ठाकुर, अरविन्द सिंह ठाकुर, गोपाल तिवारी, कमलेश तिवारी, बिल्ली रजक सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेसजनों ने मशाल जुलूस में शामिल होकर सरकार द्वारा जनता के धन के दुरुपयोग पर विरोध दर्ज कराया।

 

मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने घोषणा की है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सागर आगमन पर सरकारी भ्रष्टाचार तथा जनता के धान का दुरुपयोग करने के खिलाफ कांग्रेस जनों द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शित किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के लिए सभी कांग्रेस जनकांग्रेस कार्यालय में एकत्र होकर कार्यक्रम स्थल पीटीसी ग्राउंड के लिए कूच करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button