जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बारापत्थर क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा :  नाबालिग करते थे घूमते फिरते चोरी,2 नाबालिग गिरफ्तार,चोरी की सामग्री बरामद,पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे

सिवनी यश भारत:-जिले में चोरी करने वाला गिरोह सक्रीय है। वहीं चोरी की वारदातों को कुछ नाबालिग युवक अंजाम दे रहे हैं। जिन पर अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस का अमला सक्रीय नजर आ रहा है। वहीं बीते दिवस नवनिर्मित मकानों से सामग्री चुराने वाले 2 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी की सामग्री जप्त की है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनो से थाना कोतवाली के बारापत्थर क्षेत्र में नवनिर्मित मकानों से सामान चोरी जाने की सूचना मिलने पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश एवं नियंत्रण करने के लिये अधीक्षक महोदय सिवनी सुनील मेहता निर्देशित किया गया। जिसके बाद थाना स्तर में टीम गठित की गई।

यह भी बताया की राकेश साहू पिता सरेश साहू निवासी शास्त्री वार्ड के एनआर सिटी में -नवनिर्मित मकान से 31 जनवरी को लोहे की 16 सेंटिग प्लेट चोरी जाने की सूचना पर थाना कोतवाली मे अप.क्र 82/25 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम किया। विवेचना के दौरान सदेह के आधार पर बबरिया रोड निवासी दो विधि उल्लघन कारी बालक से पूछताछ की गई जिन्होंने चोरी करना कबूल किया। जिनसे चोरी गई सेंटिग के अलावा 13 नग सेंटिंग प्लेट, पुटटी मशीन एवं चौरस पाईप की लोहे की लार्डर जप्त किया गया। और मामला दर्ज किया। पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

इस कार्यवाही कोतवाली थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी प्रधान आरक्षक, मुकेश विश्वकर्मा आरक्षक विक्रम देखमुख, इरफान खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button