रीवा lरीवा में फिर एक बार रफ्तार के कहर के चलते भीषण सड़क हादसा हो गयाlतेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने सड़क पार कर रहे 12 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्चा बाइक में फंस गया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय उसे करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए भागने की कोशिश की। पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया|
बताया जा रहा है कि गौरा रोड मार्केट में किराए के मकान में रहने वाला 12 वर्षीय बालक कोचिंग क्लास जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बालक बाइक में फंस गया और बाइक सवार उसे घसीटते हुए ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सदमे में चला गया। फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस की माने तो यह पूरा मामला नशे में किया हुआ प्रतीत हो रहा है फिलहाल मामले की जांच जारी हैl
Back to top button