मध्य प्रदेशराज्य

बहू की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने किया सुसाइड : सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

Table of Contents

ग्वालियर l ग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 95वें साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

बुजुर्ग ने अपने पेट पर 12 बोर की लाइसेंसी राइफल टिकाकर ट्रिगर दबा दिया था। मृतक ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें बड़ी बहू की प्रताड़ना का जिक्र किया था। पुलिस ने प्रताड़ना की जांच की तो खुलासा हुआ है कि बुजुर्ग ससुर को उसकी बड़ी बहू सुनीता खाने में अलग से दोगुनी मिर्च डालकर देती थी।

इतना ही नहीं बहू सोने नहीं देती थी। यदि वह बेटों से शिकायत करे तो अकेले में पीटती थी। हर दिन उसके साथ ऐसा होता था। जिस दिन यह कदम उठाया था उस दिन भी बहू ने प्रताड़ित किया था। पुलिस जल्द ही इसमें मृतक की बड़ी बहू को आरोपी बनाकर मामला दर्ज करेगी।

यह है पूरा मामला

थाटीपुर थाना क्षेत्र के 95 वर्षीय रामाधार पुत्र मंगाराम गुप्ता डेयरी संचालक हैं। उनकी पीएनटी कॉलोनी में दूध डेयरी है। अभी डेयरी को उनका बेटा सुरेश चंद्र गुप्ता संचालित करता है। जब वह अपने कमरे में थे और परिजन अपने-अपने काम में लगे थे। तभी अचानक उनके कमरें से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में दौड़े तो अंदर बाहर रामाधार खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल पड़ी हुई थी। परिजन ने उनकी नब्ज टटोली तो पता चला कि बुजुर्ग का देहांत हो गया है। तुरंत ही मामले की सूचना सुरेश चंद्र को दी। घटना का पता चलते ही सुरेश चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button