कटनी

बस स्टेंड से चोरी गया आटो चंद घंटो में बरामद, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

कटनी, यशभारत। कोतवाली पुलिस ने एक आटो चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देेशन में चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली में 7 मई को विजय बाबू जायसवाल निवासी शास्त्री कालोनी द्वारा बताया गया कि वह आटो चला कर गुजर बसर करता है। 5 मई को आटो सुधरवाने बस स्टेण्ड में राजू मिस्त्री के यहां खड़ा किया था। 6 मई को देखा तो आटो वहां नहीं था। राजू मिस्त्री से पूछने पर कोई जानकारी नहीं बताया। आसपास तलाश की तो आटों के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय एवं बस स्टेण्ड चौकी प्रभारी नेहा मोर्य द्वारा संयुक्त टीम गठित कर चोरी गये आटो एवं चोर की पता तलाश हेतु क्षेत्र में मुखबिर एवं सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से आटो की लोकेशन एवं रूट का पता करने पर आटो मरघटाई की ओर जाना पाया गया। टीम द्वारा आटो को मरघटाई के पीछे सूनसान क्षेत्र में झाडिय़ों में छिपाने का प्रयास करते हुए एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में अपचारी बालक के द्वारा स्वयं को पटना बिहार का निवासी होना बताया एवं कटनी आने के संबंध में बताया की पूर्व मे परिवार सहित एनकेजे क्षेत्र में रहते थे जो सब बेचकर बिहार में रहने चले गये है। विधिवत् कार्यवाही कर चोरी गया आटो का बरामद किया गया। पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड नेहा मोर्या, दीपेन्द्र शर्मा, मनोज पटेल, नीरज पाण्डेय, अनमोल सिंह, सतेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेश सेन की अहम भूमिका रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button