कटनी

बरही में व्यापारी के घर दिन दहाड़े चोरों का धावा, 80 हजार रूपए नगद सहित लाखों रूपए कीमती सोने चांदी के गहने लेकर चोर रफू चक्कर

बरही/कटनी, यशभारत। नगर के खितौली मार्ग स्थित प्रमोद लखेरा के घर मे दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। बताया गया प्रमोद लखेरा गुरुवार को बाजार खितौली गए थे और उनकी पत्नी बरही स्थित दुकान में थी, तभी सुबह करीब साढ़े 11 बजे से 5 के मध्य अज्ञात चोरों ने घर के पीछे के गेट का कुंदा काटकर घुसे और घर की आलमारी और पेटी में रखे नगद 80 हजारए 10 से 15 तोला सोना के गहने, जिनमे 3 हार, चूड़ी, कंगन सहित चांदी 5 से 6 किलों के गहने पार कर दिए। यह वारदात बीती दोपहर को अंजाम दिया गया। बताया गया कि प्रमोद की पत्नी शाम करीब 5 बजे घर पहुँची तो पीछे दरवाजा खुला हुआ था, अंदर का समान अस्त-व्यस्त था। घटना की सूचना पर रात 9 बजे बरही पुलिस घटना स्थल पहुंची हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात की खबर के बाद लामबंद हुए व्यापारी बरही थाना पहुंचे, जहां पुलिस से चोरों को पकडऩे की गुहार लगाई। वारदात के दूसरे दिन कटनी से फॉरेसिंग और डॉग स्कवाड की टीम वारदात पहुँची हुई थी। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button