मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर: मामूली विवाद में युवक की कार से कुचलकर हत्या, क्षेत्र में तनाव

दमोह। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पठानी मोहल्ला के पास शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, बताया जा रहा है कि जहां मामूली विवाद के चलते एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। सच्चाई क्या है यह तो अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी l

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान राकेश रैकवार के रूप में हुई है। आरोप है कि अकील खान नामक युवक ने राकेश को पहले टक्कर मारी और फिर कार से कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

 

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले आरोपी अकील खान के पिता और मृतक राकेश रैकवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद राकेश अपनी मां को इलाज के लिए लेकर जा रहा था, तभी आरोपी ने पीछा करते हुए जानबूझकर कार से जोरदार टक्कर मार दी।

 

गंभीर रूप से घायल राकेश को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी की कार को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button