मध्य प्रदेशराज्य
बड़ी खबर: दर्दनाक रेल हादसा, युवक के दोनों पैर क्षत-विक्षत

गोटेगांव। श्रीधाम रेलवे स्टेशन स्थित बरोदा फाटक पर बीती रात लगभग 1:00 एक युवक ट्रेन से गिर गया जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार बरोदा रेलवे फाटक स्थित डाउन लाइन साइड एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। उसने अपना नाम अभिलाष मरावी बताया और कहा कि वह बालाघाट के पास नाता भाटा गांव का रहने वाला है।
घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस कर्मी धनपति और पायलट राजकुमार मिथुन की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव लाया गया। यहां उसका उपचार जारी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा और घायल होने का कारण क्या है। मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।







