जबलपुर

फर्जी एग्रीमेंट के जरिए कृषि भूमि हड़पने की साजिश,वृद्धा ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

IMG 20260422 WA0087जबलपुर। साहब…मेरी कृषि भूमि को फर्जी एग्रीमेंट के जरिए हड़पने की साजिश की जा रही है । मुझे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है । ये गुहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला ने लगाई ।शिकायत में पीडि़ता माधुरी बाई विश्वकर्मा पत्नि स्व. कौड़ीलाल विश्वकर्मा 75 वर्ष निवासी रेतनाका ग्राम तेवर भेड़ाघाट रोड, ने बताया कि परिवार की कृषि भूमि तेवर हाईवे रोड से लगी हुई है जिसका 100 रूपये के फर्जी स्टाम्प पर फर्जी तरीके से एग्रीमेंट करके प्रताडि़त किया जा रहा है। संपत्ति की कीमत 11,51,00,000 रूपए दर्शित है। दीपक जैन, पंकज जैन, आर के जैन, नर्मदा प्रसाद के द्वारा फर्जी एग्रीमेंट कर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सभी भूमि की रजिस्ट्री करवाना चाहते है। उसके बड़े पुत्र का निधन 28 मई 2024 को हो चुका है उसके द्वारा रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से उक्त कृषि भूमि उसके जीवित रहते हुए किसी अन्य को विक्रय की जा चुकी है। परंतु इन लोगों के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button