प्रेरणा : घायल गोवंश का किया जा रहा उपचार : जबलपुर से आई विटनरी की टीम, डाक्टरों ने किया इलाज
वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति ने गौवंश के उपचार और संरक्षण का उठाया बीड़ा
दमोहlदमोह जिले में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति द्वारा गौवंश की सेवा हेतु निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। समिति न केवल घायल एवं बीमार गायों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था कर रही है, बल्कि उन्हें सुरक्षित आश्रय और पोषण भी प्रदान कर रही है। जिसके चलते जबलपुर से वेटरनरी की टीम आई और घायल गोवंश का उपचार कियाl
समिति के सदस्यों ने बताया कि दमोह जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से रोजाना कई बीमार या दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सूचना मिलती है। समिति की टीम तुरंत मौके पर पहुँचकर प्राथमिक उपचार करती है तथा ज़रूरत पड़ने पर उन्हें नजदीकी गौशाला या पशु चिकित्सालय पहुँचाया जाता है।
गौ सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी ने कहा,”हमारा उद्देश्य सिर्फ सेवा करना है, हमें किसी पुरस्कार या प्रचार की आवश्यकता नहीं है। गौमाता की सेवा ही हमारे लिए सबसे बड़ा धर्म है।”
समिति समय-समय पर निःशुल्क गौ चिकित्सा शिविर, चारा वितरण अभियान, आयोजित करती है ताकि लोगों में पशु-प्रेम और संरक्षण की भावना को और अधिक प्रबल किया जा सके।
स्थानीय प्रशासन और समाजसेवियों ने समिति के कार्यों की सराहना की है और आम जनता से भी अपील की है कि वे घायल या बीमार गाय की सूचना समिति को तत्काल दें ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।







