मध्य प्रदेशराज्य

प्रेमी ने प्रेमिका को घर में घुसकर मार दी गोली : 4 महीने पहले हुई थी दोनों की मुलाकात, प्रेमी की शादी का विरोध करना पीड़िता को पड़ गया भारी… कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Table of Contents

ग्वालियर lग्वालियर में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से प्रेमिका घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसमें उसकी प्रेमिका बाधा बन रही थी। घायल महिला की आरोपी से दोस्ती चार महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। महिला के पति का छह महीने पहले ही निधन हो गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मोनू और महिला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनू की शादी कहीं और तय होने के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर मोनू महिला के घर बात करने पहुंचा था, लेकिन बात नहीं बनी और गुस्से में आकर उसने महिला को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच जुटी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button