प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा में अनेक परिवर्तन आए : प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) lलोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक बूथ पर ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने व चुनाव के दौरान उत्कृष्ट चुनावी प्रबंधन और संचालन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने सदस्यों से चर्चा कर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा में अमूल चूक परिवर्तन आए हैं। मोदी जी के विजन और विकास ने जन जन के जीवन को बदल कर रख दिया है। इसलिए हर “होंठ पर एक ही बात फिर एक मोदी सरकार” का नारा लेकर जन जन के उत्साह और विश्वास के साथ सभी कार्यकर्ताओं को भी परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए सुनिश्चित जीत को प्रचंड ऐतिहासिक जीत में परिवर्तित करने के लिए जुटना होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी रण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अबकी बार 400 पार के संकल्प की सिद्धि में सागर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत के साथ अपने योगदान को समर्पित करने हेतु आतुर हैं। शीर्ष नेतृत्व की मंशानुरूप विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त जन जन तक पहुंच रहे है वहां आम जनों का उत्साह देखकर हम आश्वस्त है की सागर में फिर एक बार कमल खिलने को तैयार हैं।
सागर लोकसभा प्रभारी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने बैठक में आगमी लोकसभा चुनाव के निमित्त कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सारगर्भित चर्चा की सभी कार्यक्रम को बूथ स्तर प्रभावी रूप से आयोजित करने हेतु आग्रह किया।
पूर्व गृह मंत्री ग्वालियर चंबल क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। सागर लोकसभा क्षेत्र में पहली बार महिला प्रत्याशी के रूप में डा.श्रीमती लता वानखेड़े जी को प्रत्याशी बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि अब पार्टी की मंशानुरूप हमें लोकसभा चुनाव की इस जीत को ऐतिहासिक विजय के रूप में परिवर्तित करने के लिए कार्य करना है।
पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने बताया कि यह 370 केवल आंकड़ा नहीं, इससे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का भावनात्मक संबंध है। इस चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्र पर 370 वोट बढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी 370 व उससे अधिक सीटें जीतकर स्व डॉ श्यामा प्रसाद जी के सपने को पूरा करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए हम सभी को बूथ पर सबसे अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। हमें पोलिंग बूथों की ग्रेडिंग के माध्यम से उन्हें मजबूत करने व ऐतिहासिक रूप जीतने के लिए कार्ययोजना तैयार करना है। श्री सिंह ने कहा कि अन्य दलों के बड़े-बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम सभी का स्वागत करते हैं।
केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी निमित्त मात्र होता हैं असल रूप में चुनाव पूरी पार्टी सामूहिकता के साथ लड़ती है यही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं विरोधी दलों के नेता भ्रामक प्रचार के माध्यम से माहौल खराब करने का कुप्रयास कर रहे हैं लेकिन हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय श्रीमती लता वानखेड़े ही हमारी प्रत्याशी है और रहेंगी लोकसभा की दृष्टि से कार्य क्षेत्र बड़ा हैं इसलिए आवश्यक हैं की सभी कार्यकर्ता अभिलंब स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनावी मैदान में उतर जाएं और एक कार्य योजना के साथ चुनावी प्रचार में जुट जाएं।
लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी व वरिष्ठ जनों के द्वारा प्राप्त हो रहे स्नेह और आशीर्वाद से में पूर्ण रूप से आश्वस्त हूं।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने यश भारत के संभागीय ब्यूरो को उक्त जानकारी में बताया कि बैठक में प्रदेश मंत्री व लोकसभा संयोजक प्रभु दयाल पटेल, लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, इंजी.प्रदीप लारिया, लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी, जिला महामंत्री अमित कचवाहा, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्यगण शामिल रहें।







