भोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश टॉपर बनी मैहर की प्रियल द्विवेदी : सरकारी स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास

सतना lमध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में सतना जिले ने राज्यभर में कीर्तिमान रच दिया है। मैहर की प्रियल द्विवेदी ने प्रदेश में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है।

 

प्रियल अमरपाटन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं और साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर रही थीं। उनके पिता एक शिक्षक हैं। प्रियल ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, शिक्षकों और माता-पिता को देते हुए बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं और भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं।

 

सतना के हर्ष पांडे को मिला दूसरा स्थान

प्रदेश में दूसरा स्थान सतना शहर के वेंकट क्रमांक 1 शासकीय विद्यालय के छात्र हर्ष पांडे ने प्राप्त किया है। उनके पिता सुनील पांडे पेशे से वकील हैं। हर्ष ने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी अध्ययन किया। वह भविष्य में कंप्यूटर साइंस से बीटेक करके इंजीनियर बनना चाहते हैं।

 

दीपिका सिंह भी बनीं दूसरे स्थान की हकदार

प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली एक और मेधावी छात्रा हैं सतना की दीपिका सिंह। वह वेंकट क्रमांक 1 स्कूल की छात्रा हैं और बायोलॉजी स्ट्रीम से पढ़ाई कर रही थीं। दीपिका मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं और डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं। उन्होंने भी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

 

10वीं में भी चमका सतना – शिवांश पांडे प्रदेश में चौथे स्थान पर

दसवीं कक्षा में पगार कला गांव के शिवांश पांडे ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता किसान हैं और उन्होंने निजी विद्यालय से पढ़ाई की। शिवांश इंजीनियर बनना चाहते हैं और उन्होंने नियमित 8 से 10 घंटे की पढ़ाई के साथ यह सफलता हासिल की।

 

सतना जिले के प्रदर्शन में शानदार बढ़ोत्तरी

इस वर्ष सतना जिले में 12वीं का परिणाम 73.34% और 10वीं का परिणाम 64.85% रहा, जो पिछले साल की तुलना में क्रमशः 9% और 10% अधिक है। कुल 43106 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।

 

सतना जिले के इन होनहार छात्रों ने यह सिद्ध किया है कि लगन और मेहनत से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है, संसाधनों की कमी भी प्रतिभा को नहीं रोक सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button