भोपालमध्य प्रदेशराज्य

पेट्रोल पंप के पास हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा : लाखों का माल बरामद

दमोह। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामरमा पेट्रोल पंप के पास 16 अप्रैल 2025 की रात एक घर में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। प्रार्थिया राजकुमारी जैन ने 17 अप्रैल को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह रिस्तेदारी में गई थीं, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जांच आगे बढ़ाई गई।

 

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सागर रोड स्थित लकी राय ढाबा के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने रामरमा पेट्रोल पंप क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया माल खेत में छुपाया गया मिला जिसे बरामद कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. रघुवीर पिता देवराज पारदी (उम्र 19), निवासी ग्राम झिरिया, थाना त्योंदा, जिला विदिशा

2. जीतू पारदी पिता अगनलाल पारदी (उम्र 20), निवासी ग्राम झिरिया, थाना त्योंदा, जिला विदिशा

 

बरामद माल:

सोने के जेवरात: चैन, अंगूठियां, झुमकी, मंगलसूत्र, मोती, चूड़ियां (कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये)

चांदी के जेवरात: करधन, पायल, बिछड़ी, सिक्के (कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये)

अन्य सामग्री: दो मोटरसाइकिलें (होंडा साइन व एसपी साइन), रियलमी मोबाइल फोन, नकद 4,000 रुपये

कुल बरामदगी: लगभग 11 लाख 4 हजार रुपये

 

 

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से जनता में विश्वास बढ़ा है और एक बार फिर साबित हुआ है कि दमोह पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button