जबलपुरमध्य प्रदेश

पेट्रोल पंप कर्मी पर ताबड़तोड़ चाकु से वार कर किया लहूलुहान : रंजिशन दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल थाना अंतर्गत दोस्तों के साथ घर जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी युवक को बीच रास्ते रोककर आरोपी ने पहले तो जमकर गालीगलौच की और फिर जब पीडि़त ने विरोध किया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहानकर दिया। आनन फानन में पीडि़त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि राज शर्मा 18 वर्ष निवासी शंकर नगर माढ़ोताल ने बताया कि अग्रवाल पेट्रोल पम्प विजयनगर में कर्मचारी है। वह अपनी बाइक क्रमांक एमपी 20 एनटी 4112 से दोस्तों के साथ घर जा रहा था। तभी होण्डा वर्कशाप के सामने रोड पर जटा निवासी करमेता मिला। जहां बातों ही बातों में जटा उससे गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो जटा ने चाकू से हमलाकर पीठ, वाये हाथ में तथा हाथ मुक्कों से मारपीट कर चेहरा घायल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button