मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने पढ़ाया छात्राओं को पाठ : जैसी करनी वैसी भरनी”…बहकावे में आकर घर छोड़ना खतरनाक….

Table of Contents

मंडला l पुलिस के अधिकारी इन दिनों स्कूलों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में निवास एसडीओपी पी.एस. वालरे ने बच्चियों को एक अलग अंदाज में संबोधित किया। शुक्रवार को मोहगांव के कन्या हाई स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में एसडीओपी वालरे ने छात्राओं को सिर्फ समझाया ही नहीं, बल्कि गाना गाकर “जैसी करनी वैसी भरनी” की सीख दी।

उन्होंने छात्राओं को समझाया कि किसी के बहकावे में आकर घर छोड़ना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में वे बंधुआ मजदूरी या दैहिक शोषण जैसी गंभीर परिस्थितियों में फंस सकती हैं। एसडीओपी का गाने के माध्यम से दिया गया यह संदेश शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग उनके इस अनोखे तरीके की सराहना कर रहे हैं।

गाना गाकर छात्रों को समझाया

एसडीओपी ने बताया कि गाने का मुख्य संदेश यही था कि व्यक्ति जैसा करता है, वैसा ही भरता है। उन्होंने छात्राओं को अच्छे कर्म करने, माता-पिता के निर्देशों का पालन करने और पढ़ाई-लिखाई कर अच्छे पदों पर पहुंचकर माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। दरअसल, मंडला पुलिस का “मुस्कान अभियान” नाबालिग लड़कियों के अपहरण, मानव तस्करी और शोषण जैसे मामलों को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारी गांवों और स्कूलों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि कोई भी बच्ची किसी लालच या झांसे में न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button