पुलिस की बड़ी सफलता: सुशील चौबे हत्याकांड के 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर यशभारत | सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए सुशील चौबे हत्याकांड में फरार चल रहे 3 इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के लाजपतपुरा वार्ड में 29 नवंबर 2025 को सुशील चौबे की बेसबॉल के डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी बाकी बचे हुए 4 आरोपियों में से मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घर पर दबिश देकर 3 फरार इनामी आरोपियों—पप्पू प्रजापति, नीलू प्रजापति, और लकी रैकवार—को गिरफ्तार कर लिया इन फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से इनाम घोषित था।गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि मामले में एक अन्य नाबालिग आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है ।







