
जबलपुर यश भारत/ जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनेटा ग्राम का रहने वाला एक 45 वर्षीय अधेड़ किसी काम से पुणे गया हुआ था जहां से हुआ है पुणे एक्सप्रेस में सवार होकर मदन महल स्टेशन पहुंचा और लड़खड़ाते हुए स्टेशन के चबूतरे में जाकर बैठ गया कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया उक्त घटना की जानकारी मदन महल जीआरपी को लगते ही वह मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई मदन महल जीआरपी ने बताया कि पाटन के धनेटा ग्राम का रहने वाला 45 वर्षीय सोने सिंह पिता फूल सिंह पुणे एक्सप्रेस से जैसे ही मदन महल स्टेशन उतरा तो उसको सीने में बहुत तेज दर्द हुआ और प्लेटफार्म में बने चबूतरे में जाकर बैठ गए और उसने दम तोड़ दिया जीआरपी ने प्रारंभ कार्रवाई के उपरांत घटना की सूचना मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसके परिजनों को दी गई/







