जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पिकअप और बुलेरो वाहन में हो रही थी लकड़ी के लट्ठों की तस्करी : वाहन सहित सामग्री जप्त, केवलारी वन अमले की कार्यवाही

सतना lजिले के केवलारी वन अमले ने लकड़ी के लट्ठों सहित पिकअप वाहन और बुलेरो वाहन जप्त किया है। केवलारी वन परिक्षेत्र अधिकारी अमित सोनी ने शाम 5:30 बजे बताया कि वन अमले द्वारा अवैध गतिविधि व संदिग्ध वाहनों की चैंकिग की जा रही थी। जहां ग्राम झोला में ग्राम पंचायत भवन से लगे तालाब के पास बोलेरो वाहन जिसमे कुछ लोग संदिघ्ध परिस्थितियों में दिखाई दिये। उनके पास जाकर वाहन चालक राज पिता निहालसिह राहगडाले निवासी ग्राम चुटका, थाना कान्हीवाड़ा, जिला सिवनी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उगली जाना बताया। उसके साथ बैठे व्यक्तियों की तलाशी ली गई एवं पूछताछ की जा रही थी, इसी दरम्यान वाहन में बैठे हुये व्यक्ति वाहन के अंदर रखे हुये आरा एवं काष्ठ को मय वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।

 

वाहन के संबंध में संबंधित बीटगार्ड केवलारी ‌द्वारा बरामदी कर जप्ती कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक जो पकड़ा लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग पिकअप वाहन के आने का इंतजार कर रहे थे। वाहन चालक कि निसानदेही पर एवं मुखबीर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर वन विभाग का अमला कुछ दूरी पर लगे जंगल में तलाशी लेने पहुंचा, तब वन कक्ष कमांक RF-505 में 1 बोलेरो पिकअप वाहन बिना नंबर का रंग सफेद मिला, जिसमे सागौन के लट्ठे भरे पाये गए। जिसमे कोई वाहन चालक व व्यक्ति मौजूद नहीं थे।

 

तब बीटगार्ड द्वारा वाहन की भी बरामदी कर जप्ती कार्यवाही की गई तथा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 35618/16 दिनांक 13 जनवरी पंजीबद्ध किया जाकर जप्त दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से वन परिक्षेत्र कार्यालय कैम्पस केवलारी में लाकर खड़ा किया गया। एवं नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्र केवलारी के परिक्षेत्र सहायक बाबूलाल गढ़पायले, वनरक्षक राजाराम बघेल, वनरक्षक राजेंद्र शमी, कार्यवाहक वनपाल राजेंद्र परते, वनरक्षक अखिलेश सरोते, वनरक्षक अभिनीत उपाध्याय, मुरक्षा श्रमिक जहरसिंह एवं रामलखन गौली सहित अन्य वन्यकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button