कटनी

पहचान छिपाने चोरी की बाइक का बदल डाला कलर, मुखबिरों की सूचना पर बिलहरी पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर

कटनी, यशभारत। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बिलहरी चौकी पुलिस ने एक मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए बाइक का रंग भी बदलवा दिया थाए लेकिन पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सूचना के आधार पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय ने बताया कि धारा 305 बी के तहत दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में लगातार तलाश की जा रही थी। 28 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने असलम 24 वर्ष पिता निसार अली निवासी राजा सलैया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बिलहरी तालाब के पास से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस एमपी 21 एमडी 0491 चोरी करना स्वीकार किया। उसने पुलिस से बचने के लिए बाइक का रंग बदलवा दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक सौरभ जैन, दिलकेश्वर, लव उपाध्याय तथा साइबर सेल के आरक्षक अजय शंकर एवं सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button