कटनी
नाबालिग चला रहा था बिना नंबर का ट्रैक्टर, निवार पुलिस ने रेत से भरे वाहन को किया जब्त

कटनी, यशभारत। निवार पुलिस चौकी ने ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन करते हुए एक वाहन को जब्त किया है। निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि 27 जुलाई को कार्रवाई करते हुए एक नीले रंग का बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर पकड़ा गया, जो अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था। जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर एक नाबालिग बालक चला रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को धारा 106 बीएनएसएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 एवं 130(3) 177 के तहत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की। जब्त वाहन को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं आरक्षक वकील की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।







