मध्य प्रदेशराज्य
पवित्र सावन मास का तीसरा सोमवार बिरसिंहपुर स्थित ऐतिहासिक गैवीनाथ मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत समागम

सतना। इस विशेष दिन पर भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे बिरसिंहपुर। पुलिस और प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए पुख्ता और चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाएं की हैं।
गैवीनाथ मंदिर, जो अपनी प्राचीनता और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, सावन के हर सोमवार को भक्तों से खचाखच भरा रहता है। तीसरे सोमवार को शुक्ल पक्ष की तीज का अद्भुत महत्व होने के कारण इस दिन भीड़ सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।







