कटनीमध्य प्रदेश

पर्युषण पर्व : गुरुओं की वात्सल्य मयी आशीर्वाद की छाया तले नित नई ऊंचाइयों को छू रहा जिनाज्ञा परिवार

कटनी, यशभारत। पर्वराज पर्यूषण पर्व पर जैन बोर्डिग हाउस में रात्रि में जिनाज्ञा परिवार ने आरती नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में की गई है। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वेदांशी आशिका इशिका एवं पूर्वी हैं।द्वितीय स्थान पर मेघा अनमोल रानी एवं जया रही। तृतीय स्थान पर राग्या कोपल एवं आरणा का ग्रुप रहा। पल्लवी महिमा और कोयल के ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। गृह लक्ष्मी वर्ग में प्रथम स्थान आशना अंकिता ज्योति दीपांशी साधना के ग्रुप में प्रात किया है। द्वितीय स्थान पर प्रिया रुचि रुचिता रिचा रिया निधि सोनिया का ग्रुप रहा। तृतीय स्थान पर शुभा पूजा प्रियंका राखी का ग्रुप रहा। शिल्पी ज्योति आशिका के ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जिनाज्ञा परिवार में 90 सदस्य हैं। इस ग्रुप के द्वारा शांति धारा, शास्त्र दान, पाठ प्रक्षालन, अष्ट द्रव्य दान, रथ निर्माण ,कल्याण मंदिर किताब छपवाना, बेदी में छत्र लगवाना, झारी का दान आदि कार्य किए गए हैं। जिस समाज का हम हिस्सा है, जिस समाज ने हमें जैन होने का गौरव प्रदान किया है उस समाज के साधर्मी के प्रति भी कर्तव्य जानकर सामाजिक स्तर पर भी कार्य किए गए हैं। जरूरतमंद विद्यार्थी को नया लैपटॉप दिया गया है। प्रतिभा स्थली की बेटियों के लिए शिक्षा दान में भरपूर सहयोग रहता है। हमारे बंदनीय गुरुओं की वात्सल्य मयी आशीर्वाद की छाया तले जिनाज्ञा परिवार नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान बहन विनीता ,रीता ,सरोज दीदी, संगीता, शुभा, पूजा, खुशबू एवं सुलेखा जी को उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। समाज के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मंत्री, वर्षा योग कमेटी के संयोजक, नवयुवक मंडल सभी की उत्साहवर्धक भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कारों का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button