जबलपुरमध्य प्रदेश
पत्रिका छिंदवाड़ा के संपादक मनीष गर्ग को पितृ शोक

जबलपुर। पत्रिका छिंदवाड़ा के संपादक मनीष गर्ग, आनंद गर्ग और आशीष गर्ग के पूज्य पिता हेम कुमार गर्ग का बुधवार को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और शिक्षा जगत में अपने समर्पण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे।
लंबे समय तक उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कार्य करते हुए अनगिनत विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में पले–बढ़े छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।
बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हेम कुमार गर्ग का एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहावसान हुआ।
अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 10 बजे उनके निवास जगदंबा कॉलोनी से रानीताल मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।






