मध्य प्रदेशराज्य
पता पूछने के बहाने आया युवक, झपट्टे से छीनी चेन : महिला घर की सीढ़ियों पर खड़ी थीं, खींचतान में टूटी चेन, आधा हिस्सा लेकर फरार

सतना। के महदेवा रोड–धवारी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7 बजे एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। पीड़िता उमा पांडेय अपने घर की सीढ़ियों पर खड़ी थीं, तभी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक युवक ने उनके पास आकर पता पूछने का बहाना किया।
अचानक, युवक ने झपट्टा मारकर उमा के गले से सोने की चेन छीन ली। खींचतान में चेन का आधा हिस्सा महिला के हाथ में रह गया, जबकि आरोपी आधा हिस्सा लेकर भाग निकला।
मौके पर हंगामा, आरोपी की तलाश जारी
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और कुछ युवकों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। घटना के बाद सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई।
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
* विशेष टीम गठित
* आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा
* क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।







