कटनी

नेशनल हाईवे पर पकड़ा गया गांजा तस्कर, स्लीमनाबाद पुलिस ने जब्त किया डेढ़ किलो गांजा

कटनी, यशभारत। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 420 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि रविवार देर रात गश्त के दौरान हाईवे से ग्राम लिंगरी जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग का थैला लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराकर इधर.उधर होने लगा। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी राजेश चौधरी निवासी ग्राम पौनिया से पूछताछ की गई। उसकी तलाशी लेने पर उसके थैले से एक पीले रंग के बैग में रखी सफेद पन्नी के भीतर 1 किलो 420 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, उप निरीक्षक सौरभ सोनी, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, प्रधान आरक्षक लखन पटेल, आरक्षक आशीष पटेल, विशाल शिवहरे एवं रोहित पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button