देशराज्य

नाबालिग बालिका का अपहरण : परिजनों ने पड़ोसी युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप… उत्तराखंड की सीसीटीवी फुटेज मिली  

ग्वालियरlमध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक पीड़ित व्यक्ति दयाल खटीक की 17 साल की नाबालिग लड़की 26 जून को घर से गायब हो गई, परिजनों को जैसी ही जानकारी लगी अपने परिवार में और अपने स्तर पर तलाश की, जिसके बाद जनकगंज थाने में शिकायतदर्ज कराई।

 

– वहीं मामले में परिजनों ने अपनी लड़की को पड़ोसी युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है, मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवक और युवती की तलाश कर रही है, परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि इतने दिन निकल जाने के बाद भी अभी तक कोई भी कार्रवाई पुलिस के द्वारा नहीं की गई है, पुलिस के द्वारा जांच के नाम पर गुमराह किया जा रहा हैl पीड़ित परिजनों ने बताया कि हमारे द्वारा युवक और लड़की की लोकेशन भी अपने स्तर पर निकलवाली गई है उसके सीसीटीवी फुटेज उत्तराखंड में एक दुकान के मिले हैं, इसके बावजूद भी पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है, हमारा पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button